हाथरस/लखनऊ। समाज सेवा, राष्ट्रहित के कार्यों और अपनी ओजस्वी वाणी से युवाओं के प्रेरणास्रोत बने हाथरस के प्रख्यात राष्ट्रवादी युवा कवि राणा मुनि प्रताप को करणी सेना का प्रदेश प्रवक्ता (उत्तर प्रदेश) नियुक्त किया गया है। उनकी इस गरिमामयी नियुक्ति से हाथरस सहित पूरे प्रदेश के राष्ट्रभक्तों और शुभचिंतकों में हर्ष की लहर दौड़ गई है। करणी सेना के शीर्ष नेतृत्व द्वारा जारी आधिकारिक पत्र के अनुसार, यह जिम्मेदारी उनके द्वारा समाज और राष्ट्र हित में लगातार किए जा रहे उत्कृष्ट व सराहनीय कार्यों को देखते हुए सौंपी गई है। करणी सेना के उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष अभिनव सिंह और प्रदेश संगठन महामंत्री वीर प्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से इस नियुक्ति की घोषणा की। प्रदेश अध्यक्ष अभिनव सिंह ने पत्र के माध्यम से विश्वास व्यक्त करते हुए कहा, "हमें पूरी आशा है कि राणा मुनि प्रताप शीघ्र ही समस्त उत्तर प्रदेश में करणी सेना के गठन व विस्तार के कार्य में अपना पूर्ण सहयोग देंगे। वे सभी करणी सैनिकों को साथ लेकर सफलता का एक नया अध्याय लिखेंगे।" राणा मुनि प्रताप सिंह को इतनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर करणी सेना के पदाधिकारियों, प्रबुद्ध जनों, साहित्यकारों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उन्हे बधाई एवं शुभकामनाऐं प्रेषित कीं। सभी ने संगठन के इस निर्णय की सराहना करते हुए कहा कि उनके प्रखर वक्ता होने और सांगठनिक कौशल का लाभ पूरे प्रदेश को मिलेगा। अपनी इस महत्वपूर्ण नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए नवनियुक्त प्रदेश प्रवक्ता राणा मुनि प्रताप सिंह ने कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, वे उस पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य करणी सेना की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाना और समाज व राष्ट्र की एकता के लिए निरंतर कार्य करना है। शुभकामनाऐं देने वालों में राणा ऋषि प्रताप, विशाल पचौरी, वैभव पालीवाल, विश्वेन्द्र प्रताप, देवेन्द्र तौमर, ज्ञानेश सिसोदिया, अनुज सैंगर, रूपेन्द्र चौहान सहित तमाम लोगों ने बधाई प्रेषित की।
राष्ट्रवादी युवा कवि राणा मुनि प्रताप बने करणी सेना के उत्तर प्रदेश प्रवक्ता
जयहिंद मीडिया नेटवर्क
0

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।