Top News

गांव कपसिया में विधायक की अध्यक्षता में हुआ रात्रि चौपाल एवं जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन

    वीडियो खबर देखने के लिए लिंक या फोटो को टच करें

सिकंदराराव। केन्द्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में तथा शासन की मंशा के अनुरूप सिकंदराराव क्षेत्र के गांव कपसिया में विधायक सिकन्दराराव वीरेन्द्र सिंह राणा की अध्यक्षता में "रात्रि चौपाल एवं जनसंवाद कार्यक्रम" का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करना तथा आमजन को योजनाओं के लाभों से अवगत कराना रहा। इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक वीरेन्द्र सिंह राणा ने केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न जनहितकारी योजनाओं, उपलब्धियों एवं विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी ग्रामीणों को प्रदान की। चौपाल के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी ग्रामीणों को दी गई। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए तथा स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं को पोषण डलिया वितरित कर उनके स्वास्थ्य एवं पोषण के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी सम्पन्न कराया गया। ग्रामीणों ने चौपाल में बढ़-चढ़कर सहभागिता करते हुए सरकार द्वारा संचालित योजनाओं एवं विकास कार्यों के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागीय अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी गईं तथा उनके त्वरित निस्तारण हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। इस मौके पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा उपलब्ध कराए गए एलईडी प्रचार वाहन का संचालन किया गया तथा ग्रामीणों को प्रचार साहित्य का वितरण किया गया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सिकन्दराराव, खण्ड विकास अधिकारी सिकन्दराराव, जनप्रतिनिधिगण, विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने