जिलाधिकारी ने वृक्षारोपड का किया निरीक्षण

हाथरस/सासनी। जिलाधिकारी डा0 रमा शंकर मौर्य ने विकास खण्ड सासनी के ग्राम समामई रूहेरी में किये गये वृक्षारोपड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पौधों के अच्छी स्थिति में पाये जाने पर प्रशन्नता व्यक्त की। उन्होने कहा कि वृक्षों के पनपने के लियें चारागाह के चारों तरफ बाड या ऊची मेडबन्दी कर दी जायें। जिससे अवारा पशु पोधों को नुकसान न कर पायें। उन्होने प्रभागीय वनाधिकारी मुकेश शर्मा से वृक्षों को समय समय पर पानी देने के निर्देश दिये। जिससे वृक्षों के बढ़ने में किसी भी प्रकार की समस्या न हों। इसके पश्चात जिलाधिकारी ने ग्राम नगला फतेला के खाली पडी चारागाह भूमि का निरीक्षण अगामी सत्र में वृक्षारोपड करने के उद्देश्य से किया। उन्होने कहा कि इस भूमि की चारों तरफ मनरेगा के माध्यम से घेरा बनाकर वृक्षारोपड किया जायें। इस अवसर पर परियोजना निदेशक चन्द्र शेखर शुक्ला, खण्ड विकास अधिकारी सासनी धनी राम शर्मा तथा अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने
Post ADS 1