हाथरस। करीब 4 दिन पूर्व अपनी रिश्तेदारी में आ रही एक महिला से गैंगरेप का मामला प्रकाश में आया है तथा पुलिस द्वारा पीडिता की नहीं सुनने पर उसने कोर्ट की शरण ली है और उसका आज मेडीकल भी कराया गया है।
पुलिस कप्तान को दिये गये शिकायती पत्र में करीब 30 वर्षीय पीडित महिला ने आरोप लगाते हुए कहा है कि वह दलित समाज की महिला है और गत 18 जुलाई की दोपहर वह अलीगढ से यहां अपनी रिश्तेदारी में बस में आयी थी और वह बस से मण्डी समिति के पास उतरकर पैदल जा रही थी तभी 2 बाइकों पर सवार 3 लोग आये और उन्होंने उसे रोककर अलीगढ का रास्ता पूछा लेकिन तभी एक युवक ने उसके मुंह पर रूमाल घुमाया जिससे वह बेहोश गई और जब उसे होश आया तो अगले दिन की सुबह हो चुकी थी और उसके कपडे भी उतरे हुए थे।
शिकायती पत्र में पीडिता का आरोप है कि उक्त लोगों ने उसे रात भर मण्डी समिति की एक दुकान में रखा तथा उसने जब आरोपियों से कहासुनी की तो उन्होंने उस पर तमंचा तानकर उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी तथा उसे बुरी तरह मारापीटा। पीडितों का कहना है कि उसने एक आरोपी को पहचान लिया है तथा उसने घटना की सूचना थाना हाथरस गेट पुलिस को दी तो पुलिस ने जांच की कहकर टाल दिया और ना तो रिपोर्ट लिखी और ना ही मेडीकल कराया। पीडिता ने अब कोर्ट की शरण ली है और आज उसका कोर्ट के आदेश पर बागला अस्पताल में मेडीकल कराया गया है।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।