हाथरस। थाना हाथरस गेट पुलिस को एक साथ 2 कामयाबी मिली है। जहाँ नीलगाय के शिकार के आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आये तो वही पब्लिक के सहयोग से एक बाइक चोर भी हत्थे चढ़ गया है। जिसके कब्जे से 4 बाइक बरामद हुई हैं। दोनों मामलों का खुलासा करते हुए एएसपी सिद्धार्थ वर्मा ने बताया की पिछले महीने गोली मारकर एक नीलगाय का शिकार किया गया था लेकिन पब्लिक के आ जाने से शिकारी मौके पर छोड़ कर गए थे तभी तभी से पुलिस इनकी तलाश में जुटी थी देर रात मुखबिर की सूचना पर तीनो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया जिनके कब्जे से एक देसी रायफल 315 बोर और एक छुरा बरामद हुआ है। वहीं बागला अस्पताल से बाइक चोरी करते समय पब्लिक के सहयोग से बाइक चोर को पकड़ा गया जिसकी निसाहंदेही पर 4 बाइक बरामद हुई हैं। पकडे गये शातिर चोर से पूंछताछ की जा रही जिससे चोरी की और बाइक बरामद हो सकें। साथ ही इससे जुड़े अन्य अभियुक्तों की भी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है।
पुलिस को एक साथ मिली 2 कामयाबी, नीलगाय के शिकार के 3 आरोपी तथा 1 बाइक चोर गिरफ्तार
hathras live
0



एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।