हाथरस। जिलाधिकारी डा0 रमा शंकर मौर्य ने रबी फसल के प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बीमा कराने के बेहतर प्रचार प्रसार के उद्देश्य से कृषि विभाग के तत्वाधान मे चलने वाले गाड़ी को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत रबी फसल में जनपद की गेंहूॅ, सरसों तथा आलू फसल को अधिसूचित किया गया है। इसके अन्तर्गत ऋणी कृषक का बीमा स्वतः हो जाता है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत अब गैर ऋणी कृषक भी बैंक से अपनी फसलों का बीमा करा सकते है। रबी फसल की बीमा कराने की अन्तिम तिथि 31 दिसम्बर 2018 है। इस अवसर पर जिला कृषि अधिकारी डिपिन कुमार, प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट पंकज वर्मा तथा अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
कृषि विभाग की प्रचार प्रसार गाड़ी को डीएम ने हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना
hathras live
0


एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।