हाथरस/सिकन्दराराव। बाजार में स्थित एक ज्वैलर्स के यहां से ग्राहक बनकर एक शातिर चोर सोने की 6 जंजीर लेकर फरार हो गया। जी हां मामला हाथरस के सिकन्दराराव का है जहां के तिराहा बाजार पर मौहल्ला बारहसैनी निवासी भारतेन्द्र की घूंघट ज्वैलर्स के नाम से सोने चांदी के आभूषणों की दुकान है। जहां एक शातिर चोर ग्राहक बनकर आया और अंगूठी और जंजीर देखते ही देखते सोने की 6 जंजीर लेकर फरार हो गया। दुकानदार के मुताबिक करीब आठ तोला सोना था जिसे शातिर चोर उड़ा ले गया। घटना से दुकान के सामने स्थानीय लोगो का जमघट लग गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच मे जुट गयी।
ग्राहक बनकर आया शातिर चोर सोने की 6 जंजीर लेकर हुआ फरार
hathras live
0



एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।