Top News

कोठी बेलनशाह पर पालिकाध्यक्ष का बाल्मीकि समाज द्वारा स्वागत


  • बाल्मीकि समाज की धर्मशाला का होगा निर्माण-आशीष शर्मा

हाथरस। भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा का आज कोठी बेलनशाह स्थित बाल्मीकि बगीची पर बाल्मीकि समाज के लोगों द्वारा फूल मालाओं से लादकर जोरदार स्वागत किया गया। और जमकर नारेबाजी भी की गई।
अपने स्वागत से गदगद होकर नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने कहा कि उन्हें सर्वसमाज के सहयोग व आशीर्वाद से विजयश्री मिली है तथा उन्होंने कहा कि नगला बेलनशाह पर बाल्मीकि समाज के लिए धर्मशाला का निर्माण कराया जायेगा तथा बाल्मीकि समाज के जिन लोगों की पेंशन रूकी हुई है उसे दिलवायेंगे और भ्रष्टाचार नहीं होने देंगे तथा शासन द्वारा जब भी सफाई कर्मचारियों की भर्ती की जायेगी तो उसमें बाल्मीकि समाज को वरियता दी जायेगी। उन्होंने बाल्मीकि समाज से भी अपील करते हुए कहा कि शहर में सफाई कार्य का विशेष ध्यान रखें जिससे कि सफाई व्यवस्था दुरूस्त रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सोहनलाल बैनवाल ने की तथा स्वागत करने वालों में मस्ता पहलवान, राजेश बैनवाल, हृदेश चोटाला, दिलीप उर्फ डब्बू, सुभाष बौहरे, राजू पाथरे, दिनेश चित्तौडिया, नानकचन्द्र, जगराम, विजय सिंह, शंकरलाल, सतीश चंचल, आनन्द मसीह, ब्रजलाल, बबलू हंसमुख, सुभाष बैनवाल, दौलतराम, जयप्रकाश, बैजू बैनवाल, हरीमोहन, चमन बैनवाल, नरेश बैनवाल, राहुल जमादार, सुनील बैनवाल आदि बाल्मीकि समाज के लोग प्रमुख थे।
इस मौके पर मोरमुकुट गुप्ता, हरीशंकर राना भूरा पहलवान, सभासद संजय सक्सैना, प्रशांत शर्मा, अशोक गोला, जग्गी गुलाठी, प्रमोद शर्मा सभासद व अजयराज सभासद आदि मौजूद थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने