Top News

राष्ट्रीय लोकदल की समीक्षा बैठक सम्पन्न, भगवान सिंह भारती रालोद से बर्खास्त

हाथरस। रालोद जिलाध्यक्ष गेंदालाल चैधरी के आवास पर राष्ट्रीय लोकदल की समीक्षा बैठक निकाय चुनावों को लेकर हुई। बैठक में राष्ट्रीय लोकदल द्वारा निकाय चुनावों में अध्यक्ष व सभासद पदों पर जो प्रत्याशी लडाये गये उनकी समीक्षा की गई और कहां-कहां कमी रह गई इन सभी मुद्दों पर गहन समीक्षा की गई। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों के कार्यो एवं भूमिका की भी समीक्षा की गई। पार्टी ने निकाय चुनावों में अच्छा प्रदर्शन किया है। मेरठ, सहारनपुर मण्डल में पार्टी के कई उम्मीदवार विजयी हुए हैं उस पर खुशी जाहिर की गई। आगामी चुनावों के लिए जी जान से जुट जाने की पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अपील की।
पार्टी के पदाधिकारियों की समीक्षा करते हुए जिला कमेटी ने कुछ पदाधिकारियों के कार्य कलापों पर प्रश्न चिन्ह लगाया। जिलाध्यक्ष गेंदालाल चैधरी ने पार्टी हाईकमान के निर्देश पर निकाय चुनावों में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी एस. जलालुद्दीन के विरूद्ध कार्य करने के कारण भगवान सिंह भारती को पार्टी विरोधी गतिविधि मानते हुए जिला उपाध्यक्ष के पद से मुक्त करते हुए पार्टी से बर्खास्त कर दिया है। इस बर्खास्तगी के बाद भारती का रालोद से कोई सम्बंध नहीं रहेगा।
इस अवसर पर रमेश सिंह ठैंनुआ, ऐदल सिंह, कोमल सिंह, रामनरायन वर्मा, उमाशंकर वर्मा, प्रमेन्द्र गावर, ठाकुरदास, डा. चन्द्रभान भारत, राजकपूर, गजराज सिंह, नाहर सिंह, रामदास, सूरजपाल, पंकज चैधरी, भगवान सिंह, नरेन्द्र गौतम, जितेन्द्र, सोनू, मुकेश कुमार, अरविन्द कुमार, रामकुमार चैधरी, चै. गुलवीर सिंह, चै. बच्चू सिंह, रामजीत, जयकुमार, होशियार सिंह, मनोज चैधरी आदि थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने