हाथरस। प्रमुख शिक्षाविद स्व. मक्खनलाल गुप्त की स्मृति में एमएलडीवी पब्लिक इण्टर कालेज के डायरेक्टर स्वतंत्र कुमार गुप्त एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती शैलकांता गुप्त ने डीआरबी इण्टर कालेज के 54 निर्धन छात्र/छात्राओं को स्वेटरों का वितरण किया। ठंड के मौसम में स्वेटरों को प्राप्त कर छात्र/छात्राओं के चेहरे खिल उठे।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए राज्य अध्यापक पुरस्कार से पुरस्कृत व पूर्व प्रधानाचार्य स्वतंत्र कुमार गुप्त ने कहा कि मरूस्थल मेें जो महत्व वर्षा का होता है, प्यासे व्यक्ति केे लिए जो महत्व पानी का होता है उसी प्रकार गरीबी की रेखा में जी रहे असहाय एंव निर्धन मनुष्य के लिए वही महत्व सहायता का होता है। उन्होने समाज के सम्पन्न लोगों का आव्हान किया कि वह जरूरतमंद की हर संभव सहायता करें जिससे भविष्य में असहाय भी विकास के अध्याय बन सकंे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में डा. रामनिवास दुबे, चेतन्य प्रकाश, प्रवीन कुमार, रवि प्रकाश, वीरेन्द्र सिंह, भीकेन्द्र कुमार वाष्र्णेय, अमित सिंह, मोहित सिंह, राजवाला, उमा वर्मा, आलोक गुप्ता, महेशचंद शर्मा, एमपी सिंह का सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन अजय गौड ने किया।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।