Top News

शासन प्रशासन की अनदेखी के चलते खुद बीमार पड़ा मरीजो के उपचार के लिए बनाया गया बाजिदपुर का प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र

  वीडियो खबर देखने के लिए लिंक या फोटो को टच करें

हाथरस जनपद सिकंदराराव क्षेत्र के गांव बाजिदपुर में लाखों रुपये की लागत से बनाया गया सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र आज खुद ही बदहाली और अव्यवस्थाओं का शिकार बना हुआ है। मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के उद्देश्य से बने इस स्वास्थ्य केन्द्र की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि यहां चारों ओर गंदगी, जलभराव और कूड़े के ढेर दिखाई दे रहे हैं। स्थानीय लोगों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इस गंभीर समस्या पर चिंता जताते हुए प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। गांव बाजिदपुर में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र की स्थिति आज बेहद दयनीय हो चुकी है। स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में जगह-जगह गंदा पानी भरा हुआ है, जिससे मच्छरों और संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा लगातार बढ़ रहा है। विडंबना यह है कि जहां मरीजों को स्वस्थ करने की व्यवस्था होनी चाहिए, वहीं अब गंदगी का साम्राज्य देखने को मिल रहा है। स्वास्थ्य केन्द्र के आसपास और परिसर के भीतर कूड़ा-कचरे के ढेर लगे हुए हैं। भवन की देखरेख के अभाव में यह धीरे-धीरे खंडहर का रूप लेता जा रहा है। इस गंभीर समस्या को उठाते हुए कर्मयोग सेवा संघ के संस्थापक अध्यक्ष विवेकशील राघव ने शासन और प्रशासन का ध्यान इस ओर आकर्षित किया है। उन्होंने कहा कि लाखों रुपये खर्च कर बनाए गए इस स्वास्थ्य केन्द्र की उपेक्षा न केवल सरकारी धन की बर्बादी है, बल्कि क्षेत्र की जनता के स्वास्थ्य के साथ भी खिलवाड़ है। उन्होंने मांग की कि स्वास्थ्य केन्द्र में नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए और जर्जर होती बिल्डिंग की देखरेख की व्यवस्था की जाए। अब देखना यह होगा कि शासन और प्रशासन इस गंभीर समस्या को कितनी गंभीरता से लेते हैं और बाजिदपुर स्वास्थ्य केन्द्र को उसकी बदहाल स्थिति से बाहर निकालने के लिए क्या कदम उठाते हैं। फिलहाल ग्रामीणों को उम्मीद है कि उनकी आवाज जिम्मेदार अधिकारियों तक पहुंचेगी और जल्द ही इस स्वास्थ्य केन्द्र की तस्वीर बदलेगी।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने