Top News

गांव फरीदाबाद में बुर्जी, बिटोरों व छप्पर में आग से पड्डे व बकरी जले

सिकन्दराराव। कोतवाली क्षेत्र के गांव फरीदाबाद निवासी किसान देवकरन पुत्र तुलाराम के बुर्जी, बिटोरों व छप्पर में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। घटना में 2 भैंस के पड़्डे व 3 बकरी जलकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। बाद में हादसे में गंभीर रूप से घायल 1 बकरी ने दम तोड़ दिया। आग लगने से गांव में अफरा तफरी मच गई। सूचना पर पहुँची दमकल ने आग पर काबू पाया। घटना से किसान को हजारो रुपये की क्षति पहुँची है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने