हाथरस। पालिकाध्यक्ष पद के हाल में हुये चुनाव में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी आकाश बग्गा ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर मतगणना में हुई गड़बड़ी की जांच कराये जाने की मांग की है। आकाश बग्गा के अनुसार प्रथम चरण की मतगणना के बाद स्वयं जिलाधिकारी द्वारा उनको प्राप्त मतों की संख्या 407 बताकर सभी प्रत्याशियों को मिले मतों की एक सूची भी दी गयी। इसके बाद द्वितीय, तृतीय व अंतिम चरणों में प्रत्याशियों को मिले मतों की कोई सूचना नहीं देकर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में अंतिम परिणाम घोषित करके आप प्रत्याशी को प्रथम चरण में मिले 407 मतों में हेर-फेर कर सभी चरणों के बाद मिले मतों की संख्या को सिर्फ 126 बताया गया। आकाश बग्गा ने मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र भेजकर विभिन्न चरणों में मिले मतों का ब्यौरा देने को आदेश पारित करने को कहा है। साथ ही मतगणना में फेरबदल के लिये दोषी व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की है।
आप प्रत्याशी ने चुनाव आयोग से की मतगणना में गड़बड़ी की शिकायत
hathras live
0
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।