Top News

जुलूस-ए-मौहम्मदी निकाला, पीस कमेटी में प्रशासन द्वारा कार्यवाही के सख्त निर्देश के बावजूद पुलिस के सामने दौडती रही सायलेंसर लगाकर शोर मचाती दर्जनों बाइकें

सिकन्दराराव। कस्बा में आज जुलूस ए मोहम्मदी का आगाज पुरानी तहसील स्थित शाही जामा मज्जिद से जुमे की नमाज के बाद हुआ और पूरे कस्बा में सुरक्षा व्यवस्था के बीच जुलूस निकाला गया।
जुलूस में दर्जनों ऊटों पर सवार सऊदी दूल्हे लोगो के बीच आकर्षण का केंद्र बने रहे। जुलूस कस्बा के विभिन्न मार्गों से होता हुआ गुजरा तथा लोगो ने जुलूस का पुष्प वर्षा कर जगह-जगह स्वागत किया। जुलूस में दर्जनों युवा डीजे पर थिरकते नजर आए। जुलूस का मोहल्ला मटकोटा स्थित अंसारिया स्कूल पर पहुँच कर समापन हुआ। जुलूस में सुरक्षा की कमान कोतवाल मनोज कुमार शर्मा अपने पुलिस एवं पीएसी बल के साथ सँभाले हुए थे।
जीटी रोड पर जुलूस के दौरान माइक पर पुलिस के प्रति अशोभनीय टिप्पणी भी की गई। जिसको लेकर कोतवाल की लोगो से जमकर नोंक झोंक भी हुई।कल कोतवाली में हुयी पीस कमेटी की बैठकमें एसडीएम और कोतवाल द्वारा सख्त निर्देश दिये गये थे कि जूलूस के दौरान सायलेंसर लगाकर शोर मचाने वाली बाइकों के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी। प्रशासन केनिर्देर्शो का कोई असर देखने को नही मिला। दर्जनोंबाइकें सायलेंसर लगाकर पुलिस के सामने दौडती दिखीं।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने