हाथरस। अपनी ननिहाल में रह रहे एक युवक के कल दोपहर से अचानक लापता हो जाने के बाद आज उसकी गांव के पास ही लाश मिलने से भारी सनसनी फैल गई और हडकम्प मच गया तथा मौके पर लोगों की भीड लग गई।
बताया जाता है थाना मुरसान क्षेत्र के गांव नगला बाबू निवासी करीब 21 वर्षीय राकेश उर्फ रिंकू पुत्र किशनलाल यहां अपनी ननिहाल में रहता था तथा कल दोपहर घर से कहीं घूमने गया था लेकिन घर वापस नहीं लौटा। रिंकू के देर शाम तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई और उसकी समस्त सम्भावित स्थानों पर तलाश की गई लेकिन कोई सुराग नहीं लगा और आज सुबह गांव के पास ही एक सरसों के खेत में लाश मिलने से सनसनी फैल गई और मौके पर ग्रामीणों की भीड लग गई तथा रिंकू की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने का खुलासा नहीं हो सका है। और परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम या अन्य कोई कार्यवाही नहीं कराई है।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।