Top News

कैंटर ने वैन के उड़ाये परखच्चे, 2 की मौत

हाथरस (हाथरस लाइव डोट कोम ब्यूरो)। थाना हाथरस गेट क्षेत्र के गांव लहरा में बीती रात्रि को आयोजित एक शादी समारोह में भाग लेकर लौट रहे मारूति वैन सवारों को इगलास चैराहा बाईपास पर एक आयशर कैन्टर मैटाडोर ने रौंद दिया जिससे कार सवार सभी लोग जहां गम्भीर रूप से घायल हो गये वहीं दो लोगों ने अलीगढ मेडीकल में उपचार के दौरान दम तोड दिया।
बताया जाता है कोतवाली इगलास क्षेत्र के गांव टीकापुर निवासी विजेन्द्र सिंह अपनी पत्नी मंजू पुत्र व पुत्री तथा भतीजे रोहित व दुर्गेश आदि को लेकर गांव के ही ब्रजपाल पुत्र राजकुमार उर्फ रज्जो की मारूति वैन को भाडे पर लेकर थाना हाथरस गेट के गांव लहरा में आयोजित शादी समारोह में भाग लेने आये थे जहां से लौटते वक्त बाईपास पर इगलास चैराहे के पास दाल से लदी एक आयशर कैन्टर मैटाडोर ने वैन को रौंद दिया जिससे वैन के परखच्चे उड गये और गाडी में बैठे सभी लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये।
बताया जाता है घटना की सूचना पाकर मौके पर थाना हाथरस गेट पुलिस तत्काल पहुंच गई और सभी घायलों को बागला अस्पताल भिजवाया गया जहां से इन सभी को नाजुक हालत में अलीगढ मेडीकल रैफर कर दिया गया। उक्त घटना में दो लोगों की मेडीकल में उपचार के दौरान मौत हो जाने की खबरें हैं।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने