Top News

तालाब चैराहा पर नशे में डूबे मनचलों ने बहनों के साथ की छेड़खानी, विरोध करने पर भाई की गर्दन पर चाकू से किया वार

हाथरस/चंदपा। भले ही प्रदेश में इन दिनों महिला सुरक्षा सप्ताह चल रहा हो, लेकिन लगता है कि इसका असर हाथरस में नहीं है। शहर के सबसे व्यस्तम चैराहे पर नशे में डूब दो मनचलों ने बहनों के साथ छेड़खानी कर दी। विरोध करने पर भाई की गर्दन पर चाकू से वार कर घायल कर दिया, लेकिन युवक ने हौसला दिखाते हुए एक आरोपी को दबोच ही लिया। भीड़ ने भी मनचले को जमकर धुना, जबकि दूसरा भाग निकला।

 चंदपा क्षेत्र के गांव कोका निवासी धर्मेंद्र सिंह परिवार के साथ फरीदाबाद में रहता है। गांव स्थित परिवार में शादी समारोह में हिस्सा लेने के लिए वह इन दिनों परिवार समेत कोका आए हुए थे। बुधवार दोपहर को धर्मेन्द्र अपनी दोनों बहनों को फरीदाबाद के लिए बस में बिठाने के लिए तालाब चैराहा पर आया। दोनों के एग्जाम चल रहे हैं। इसलिए भाई दोनों को अकेला ही भेज रहा था। इतने में दो मनचले आये और धर्मंद्र की बहनों के साथ छेड़खानी शुरू कर दी। एक ने पीछे से युवती का हाथ पकड़ लिया। मनचले को अंदाजा नहीं था कि युवतियों के साथ कोई है,लेकिन जैसे ही युवती ने विरोध किया तो धर्मेन्द्र उन पर टूट पड़ा और एक को जमीन पर गिराकर पीटना शुरु कर दिया। इसी बीच दूसरे मनचले ने जेब से उस्तरा निकालकर धर्मेन्द्र की गर्दन पर मार दिया। इससे वह घायल हो गया, लेकिन धर्मेन्द्र ने एक आरोपी को नहीं छोड़ा। इसी बीच मौका देखकर दूसरा आरोपी वहां से निकल भागा। मौके पर भीड़ जमा हो गई और लोगों ने मनचले की धुनाई शुरू कर दी। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस आरोपी को जिला अस्पताल ले गयी। 

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने