हाथरस/सिकन्दराराव। कोतवाली क्षेत्र के कासगंज रोड स्थित अगसौली में अपनी दुकान के बाहर सो रहे एक दुकानदार को एक अनियंत्रित ट्रक ने रौंद दिया और ट्रक दुकान में घुस गया जिससे दुकानदार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के कासगंज रोड पर स्थित अगसौली निवासी करीब 60 वर्षीय अमरीश उर्फ पंचवटी पुत्र गजाधर सिंह की अगसौली चैराहा पर खोखानुमा दुकान है तथा रोजाना की तरह वह बीती रात्रि को अपनी दुकान के बाहर सो रहा था तभी तेज गति में आये एक ट्रक ने तेजी व लापरवाही से ट्रक अनियंत्रित हो गया और उक्त दुकान में जा घुसा जिससे दुकान के बाहर सोते उक्त दुकानदार की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक को छोडकर भाग गया तथा मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा है तथा ट्रक को भी अपनी हिरासत में ले लिया है।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।