हाथरस/चंदपा (नेत्रपाल पाठक)। मुरसान पुलिस के बाद अब थाना चन्दपा पुलिस ने भी वाहन चैकिंग के दौरान 3 शातिर वाहन चोरों को दबोचने में सफलता हासिल की है और इनके कब्जे से चोरी की 7 बाइकें व 1 स्कूटी बरामद की है। पुलिस के हत्थे से 2 शातिर भाग जाने में सफल रहे।
उक्त घटना की आज थाना चन्दपा परिसर में खुलासा करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक डा. अरविन्द कुमार व सीओ सादाबाद योगेश कुमार ने बताया कि पुलिस कप्तान के निर्देश पर चलाये जा रहे अभियान के तहत बीती रात्रि को थाना चन्दपा प्रभारी रमाकांत पचैरी अपनी टीम के साथ वाहन चैकिंग व गश्त में थे तभी उन्हें मुखबिर से सूचना मिली जिस पर पुलिस टीम ने गांव परसारा चैराहा मोड के पास मानवेन्द्र कोल्ड स्टोर के पास चोरी की गाडियों को बेचने के इंतजार में खडे 5 लोगों की पुलिस टीम ने घेराबंदी की तो 2 शातिर भाग निकले लेकिन 3 शातिरों को दबोच लिया।
पकडे गये शातिर वाहन चोरों ने पुलिस को अपने नाम खुर्शीद पुत्र मुमताज अली, गुड्डू पुत्र मुमताज अली तथा दीन मौहम्मद पुत्र मुख्त्यार निवासीगण नगला कलू चन्दपा बताये हैं। भागे हुए साथियों के नाम लक्ष्मण खां पुत्र चन्द्रपाल खां निवासी नगला कलू तथा रिजवान पुत्र बाबू खां निवासी गांव चुरसैन बताये हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से 7 मोटरसाइकिलें व 1 स्कूटी चोरी की बरामद की है।
उक्त खुलासा करने वाली टीम में थाना चन्दपा प्रभारी रमाकांत पचैरी के अलावा एसएसआई संजय सिंह, एसआई चन्द्रपाल सिंह, सिपाही सुभाष तौमर, उमाशंकर, रामनारायन व 407 रामनारायन शामिल थे। हाथरस पुलिस इन वाहन चोरो को पकड़ कर एक बड़ी कामयाबी मान रही है ।
उक्त घटना की आज थाना चन्दपा परिसर में खुलासा करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक डा. अरविन्द कुमार व सीओ सादाबाद योगेश कुमार ने बताया कि पुलिस कप्तान के निर्देश पर चलाये जा रहे अभियान के तहत बीती रात्रि को थाना चन्दपा प्रभारी रमाकांत पचैरी अपनी टीम के साथ वाहन चैकिंग व गश्त में थे तभी उन्हें मुखबिर से सूचना मिली जिस पर पुलिस टीम ने गांव परसारा चैराहा मोड के पास मानवेन्द्र कोल्ड स्टोर के पास चोरी की गाडियों को बेचने के इंतजार में खडे 5 लोगों की पुलिस टीम ने घेराबंदी की तो 2 शातिर भाग निकले लेकिन 3 शातिरों को दबोच लिया।पकडे गये शातिर वाहन चोरों ने पुलिस को अपने नाम खुर्शीद पुत्र मुमताज अली, गुड्डू पुत्र मुमताज अली तथा दीन मौहम्मद पुत्र मुख्त्यार निवासीगण नगला कलू चन्दपा बताये हैं। भागे हुए साथियों के नाम लक्ष्मण खां पुत्र चन्द्रपाल खां निवासी नगला कलू तथा रिजवान पुत्र बाबू खां निवासी गांव चुरसैन बताये हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से 7 मोटरसाइकिलें व 1 स्कूटी चोरी की बरामद की है।
उक्त खुलासा करने वाली टीम में थाना चन्दपा प्रभारी रमाकांत पचैरी के अलावा एसएसआई संजय सिंह, एसआई चन्द्रपाल सिंह, सिपाही सुभाष तौमर, उमाशंकर, रामनारायन व 407 रामनारायन शामिल थे। हाथरस पुलिस इन वाहन चोरो को पकड़ कर एक बड़ी कामयाबी मान रही है ।
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।