Top News

हाथरस- जिले में कुल 58 हजार 569 लघु एवं सीमांत काश्तकार किसान फसल ऋण मोचन योजना से होंगे लाभांवित, बीस बैंकों द्वारा 365 करोड 65 लाख रूपये के ऋण माफ किये जाने के लिये पोर्टल पर डाटा अपलोड, लाभांवित किसान बैंक शाखा जाकर केसीसी बैंक खाता को आधार कार्ड से तत्काल करालें लिंक

हाथरस । जिले में कुल 58 हजार 569 लघु एवं सीमांत काश्तकार प्रदेश सरकार द्वारा लागू किसान फसल ऋण मोचन योजना से लाभांवित होंगे। जिले की बीस बैंकों द्वारा लाभांवित पात्र किसानों के कुल 365 करोड 65 लाख रूपये के ऋण माफ किये जाने के लिये पोर्टल पर डाटा अपलोड किये जाने की कार्यवाही की जा रही है। जिलाधिकारी ने योजना से लाभांवित होने वाले पात्र किसानों से कहा है कि वह संबंधित बैंक शाखा जाकर अपने केसीसी बैंक खाता को आधार कार्ड से तत्काल लिंक करा लें। ऐसे किसान जिनके अभी तक आधार कार्ड नहीं बने हैं, वह 15 जुलाई शनिवार को संबंधित तहसील मुख्यालय पहुॅचकर अपना आधार कार्ड जरूर बनवा लें। तहसील हाथरस, सादाबाद, सिकन्दराराव और सासनी में दिनांक 15.07.2017 को प्रातः 10 बजे से अपरांह 05 बजे तक निःशुल्क आधार कार्ड बनाने के लिये विशेष कैम्प आयोजित किये जा रहे हैं।
जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लागू लघु एवं सीमांत किसानों के फसल ऋण मोचन योजना के तहत जिले में कुल 58,569 किसानों के 365 करोड 65 लाख रूपये के ऋण माफ किये जाने के लिये संबंधित बैंकों द्वारा आवश्यक डाटा पोर्टल पर अपलोड किये जाने की कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने बताया कि जिले में कुल 58,569 लघु एवं सीमांत किसानों पर दिनांक 31.03.2016 तक कुल 771 करोड 03 लाख रूपये धनराशि बकाया थी जिसमें से किसानों द्वारा दिनांक 31.03.2017 तक 211 करोड 39 लाख रूपये धनराशि बैंक में जमा कराई जा चुकी है और 559 करोड 63 लाख रूपये धनराशि किसानों पर शेष है। उन्होने कहा कि जनपद के किसान जिला मुख्यालय पर विकास भवन में स्थापित कन्ट्रौल रूम टेलीफोन नंबर 5722-226526 पर संपर्क करके ऋण माफी से संबंधित अपनी शिकायत, शंकाओं का समाधान करा सकते हैं। कन्ट्रौल रूम प्रत्येक कार्यदिवस में प्रातः 08 बजे से रात्रि 08 बजे तक कार्यरत रहेगा।
जिला अग्रणी प्रबंधक एके सक्सैना ने बताया कि जिले में लाभांवित होने वाले कुल 58,569 लघु एवं सीमांत किसानों में से ग्रामीण बैंक आफ आर्यावर्त द्वारा सर्वाधिक 21,693 पात्र किसानों के 163 करोड 67 लाख रूपये के फसली ऋण, स्टेट बैंक आफ इंडिया द्वारा 8,398 पात्र किसानों के 37 करोड 55 लाख रूपये के फसली ऋण, सिंडीकेट बैंक द्वारा 6856 पात्र किसानों के 32 करोड 20 लाख रूपये के फसली ऋ़ण तथा केनरा बैंक द्वारा 6764 पात्र किसानों के 50 करोड 08 लाख रूपये धनराशि के फसली ऋण माफ किये जाने की कार्यवाही की जा रही है। इसके अलावा इलाहाबाद बैंक द्वारा 2296 किसान, एक्सिस बैंक द्वारा 42 किसान, बैंक आफ बडौदा द्वारा 964 किसान, बैंक आफ इंडिया द्वारा 524 किसान, सेन्ट्रल बैंक आफ इंडिया द्वारा 989 किसान, काॅरपोरेशन बैंक द्वारा 1270 किसान, एचडीएफसी बैंक द्वारा 125 किसान, आईडीबीआई बैंक द्वारा 76 किसान, इण्डियन बैंक द्वारा 409 किसान, इण्डियन ओवरसीज बैंक द्वारा 1118 किसान, ओरियंटल बैंक आफ कामर्स द्वारा 1951 किसान, पंजाब नेशनल बैंक द्वारा 3524 किसान, यूको बैंक द्वारा 52 किसान, यूनियन बैंक आॅफ इंडिया द्वारा 1516 किसान तथा आईसीआईसीआई एवं विजया बैंक द्वारा 01-01 किसानों के फसली ऋण माफ किये जाने की कार्यवाही की जा रही है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने