हाथरस। प्रदेश सरकार द्वारा नौनिहालों की पढाई हेतु सर्व शिक्षा अभियान के तहत लाखों-करोडों रूपये खर्च किये जा रहे हैं लेकिन शहर के मौहल्ला रमनपुर में बना प्राथमिक विद्यालय अभी तक खुला नहीं है और बच्चे प्रवेश व पढने के लिये भटक रहे हैं तथा आज बच्चों ने आज बीएसए कार्यालय पहुंचकर स्कूल खुलवाने व पढाई प्रारम्भ कराये जाने की मांग की है।
शहर के मौहल्ला रमनपुर अम्बेडकर पार्क के पास सरकारी प्राथमिक विद्यालय है और उक्त विद्यालय 1 जुलाई से अन्य स्कूलों के खुलने के बाद भी अभी तक नहीं खुला है और स्कूल में प्रवेश लेने वाले गरीब मजदूरों के बच्चे अभी तक प्रवेश भी नहीं ले सके हैं। बच्चों का कहना है कि केन्द्र व प्रदेश सरकारें स्वच्छता का नारा दे रही हैं लेकिन स्कूल के शौचालय बंद पडे हैं और स्कूल परिसर में पानी भरा हुआ है। स्कूल में सुविधा के नाम पर कोई चीज नहीं है।
अभिभावकों के साथ बीएसए कार्यालय पर आये बच्चों ने बीएसए से स्कूल को शीघ्र खुलवाने व उनके प्रवेश कराकर पढाई कार्य सुचारू कराने तथा जलभराव से निजात व शौचालयों को सही कराये जाने की मांग की है। बच्चों का कहना है कि स्कूल के नहीं खुलने से उन्हें इधर-उधर भटकना पड रहा है।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।