Top News

हाथरस- क्षेत्र के गांव नगला भोजा से पिछले 4 माह से लापता युवक, परिजनों ने अपर पुलिस अधीक्षक से मिलकर पुत्र को ढूढने की लगायी गुहार

हाथरस। कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला भोजा से पिछले 4 माह से एक युवक के लापता हो जाने से परिजनों में हडकम्प मच गया है तथा परिजनों ने  अपर पुलिस अधीक्षक से मिलकर पुत्र को ढूढने की गुहार लगायी है।
अपर पुलिस अधीक्षक डा. अरविन्द कुमार से मिलकर गांव नगला भोजा निवासी राधेश्याम मास्टर पुत्र सामन्तीराम ने कहा है कि उसका 24 वर्षीय पुत्र अर्जुन सिंह 14 मार्च 2017 से लापता है तथा थोडा सा वह दिमागी रूप से कमजोर है तथा घटना की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराये जाने के बाद भी पुलिस ने अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की है और ना ही पुत्र को बरामद किया है। परिजनों ने एएसपी से लापता पुत्र को ढूढकर बरामद किये जाने की मांग की है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने