Top News

हाथरस/सासनी- कोर्ट के आदेश से दहेज की रिपोर्ट दर्ज

हाथरस/सासनी। गांव बसईं काजी निवासी अनिल गुप्ता पुत्र राजबहादुर गुप्ता से उसकी बेटी के ससुरालियों द्वारा अतिरिक्त दहेज मांगने के मामले में कोर्ट के आदेश से कोतवाली में ससुरालियों के खिलाफ दहेज की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
बुधवार को दर्ज रिपोर्ट में कहा गया हैं कि गांव बसईंकाजी निवासी अनिल गुप्ता ने अपनी पुत्री भावना की शादी करीब तीन साल पहले 2068 जाॅबी कालोनी मयूर विहार के सुभाष चंद्र के पुत्र बौबी से की थी। जिसमें उन्होंने शादी के वक्त यथा संभव दान दहेज दिया था। मगर शादी के बाद ससुराली खुश नहीं थे। वह हमेशा भावना से अतिरिक्त दहेज लाने की मांग करते हुए उसे उल्हाने देते रहते थे। रिपोर्ट में लिखा है कि 25 जुलाई 2017 को भावना के पति बौबी ने दहेज को लेकर काफी कहासुनी कर मारा पीटा। जिससे भावना को कई जगहों पर चोटें आई। इसकी शिकायत भावना ने अपने मायके पक्ष से की तो मायके पक्ष जब दिल्ली पहुंचा तो उनके साथ भी ससुरालियों द्वारा अभद्रता कीगई।  इतना सबकुछ होने के बाद भावना के पिता ने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय द्वारा कोतवाली सासनी को आदेश दिया गया कि कथित दोषी ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करे। इस पर कोतवाली ने दहेज मांगने, मारपीट कर धमकी देने आदि विभिन्न धाराओं में पति बौबी, ससुर सुभाष चंद्र गुप्ता, सास मंजू गुप्ता, देवर अंकित गुप्ता, ननद अंजली गुप्ता के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने