Top News

हाथरस- डीएम के आदेश पर एसडीएम के नेतृत्व में प्रसाशनिक अधिकारियों ने जंक्शन थाना क्षेत्र की मेंडू नहर के पास काले तेल की फैक्ट्री पर मारा छापा, पुराने तेल को रिफायन कर मार्केट में बेचा जा रहा था

हाथरस। शासन की इतनी सख्ती के बाद भी काले कारोबारियों पर लगाम लगती नही दिखाई दे रही है। हाथरस जिले के बरेली मथुरा हाइवे पर स्थित एक काले तेल की फैक्ट्री पर डीएम के आदेश पर एसडीएम के नेतृत्व में प्रसाशनिक अधिकारियों ने छापा मारा जहा पुराने तेल को रिफायन कर मार्केट में बेचा जा रहा था। छापे में टीम को कुछ संदिग्ध रसायन मिले है जिनका टीम ने सेम्पिल भरकर जांच के लिए भेजा है। वही पूँछ ताछ में फैक्ट्री संचालक पुत्र ने भी कबूल किया है की वह पुराने तेल को रिफाइन कर बेचते है।

    हाथरस जंक्शन थाना क्षेत्र की मेंडू नहर के पास सुन्दर लाल मित्तल की मोबिऑयल बनाने की फैक्ट्री है। जिसमे अवैध कामो और अनियमितताओं की शिकायत काफी दिन से डीएम हाथरस को मिल रही थी।  डीएम हाथरस ने एसडीएम सदर के नेतृत्व में एक टीम बनाई जिसमे तहसीलदार, कानूनगो और जिला उद्योग केंद्र के अधिकारी शामिल थे। टीम जब सुन्दर लाल मित्तल की फैक्ट्री पर छापा मारा तो कर्मचारी फैक्ट्री को ताला लगाकर फरार हो गए। टीम भी घंटो वही गेट पर जमी रही और संचालको से संपर्क करती रही।  कई घंटे बाद संचालक पुत्र आया और और एक कर्मचारी दीवार पर चढ़कर अंदर कुदाया। मजे की बात ये थी की फैक्ट्री को अंदर से ताला लगा हुआ था और चाबी भी अंदर ही निकली। एसडीएम सदर ने अंदर काफी अनियमितताएं देखि पुराने आयल को रिफायन करने में और अन्य कामो में प्रयोग होने वाली पानी को भूगर्भ में में डाला जा रहा था जिसके कारण जल स्रोत प्रदूषित हो रहा था।  और कुछ अवैध रसायन भी मिले जिनका सेम्पिल एसडीम सदर ने भरवाकर टेस्टिंग के लिए भेजा है।  वही एसडीएम सदर ने बताया की कई अवैध रसायन मिले है और बना अधबना मोबोबिओइल मिला है जिसका सेम्पिल भरवा कर टेस्टिंग के लिए भेजा जा रहा है। वही उन्होंने ये भी बताया की संचालक ने माना है की वह लोग गाड़ियों से निकाले गए मोबिऑयल को रिफायन कर मार्केट में बेचते है। अब देखना ये होगा की जिस निष्पक्ष तरीके से जांच की गई है क्या उसी तरह जांच के रिजल्ट भी निष्पक्ष आएंगे। 

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने