हाथरस/मुरसान। कोतवाली पुलिस द्वारा कुछ दिन पूर्व पकडे गये वाहन चोर गैंग के फरार शातिरों में से बीती रात्रि को एक और शातिर बदमाश को पुलिस ने जहां दबोच लिया है वहीं इसके कब्जे से साढे 4 लाख रूपये कीमत की 6 बाइकें बरामद की हैं लेकिन इसके 2 साथी भाग जाने में सफल रहे।
कोतवाली परिसर में आज आयोजित प्रेसवार्ता में अपर पुलिस अधीक्षक डा. अरविन्द कुमार ने उक्त खुलासा करते हुए बताया कि थाना पुलिस बीती रात्रि को वांछित अपराधियों की तलाश में थी तभी मुखबिर से मिली सूचना पर जटोई गांव से पहले बम्बा की पुलिया पर 2 बाइकों पर आ रहे तीन लोगों को रूकने का इशारा किया तो वह पीछे मुडकर भागने लगे लेकिन पुलिस टीम ने घेर घार कर एक शातिर को दबोच लिया लेकिन 2 भाग जाने में सफल रहे।
अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पकडे गये शातिर ने अपना नाम संजू पुत्र बल्लो उर्फ बलवीर निवासी गांव करील बताया तथा भागे हुए साथियों के नाम प्रदीप पुत्र राममूर्ति निवासी गांव करील तथा बबलू तौमर उर्फ बुद्धा पुत्र पीतम्बर निवासी गांव नगला जमुनी थाना बल्देव मथुरा बताये हैं। पकडे गये शातिर के कब्जे से चोरी की साढे 4 लाख रूपये कीमत की 4 बाइकें, एक तमंचा व 2 कारतूस बरामद किये गये हैं। पुलिस के मुताबिक उक्त शातिर अपने साथियों प्रदीप, बबलू व अजयपाल के साथ मिलकर चोरी व लूट की घटनाओं को अंजाम देते हैं तथा लूटी गई व चोरी की गई बाइकों को राजस्थान के सीकर में ले जाकर मंवों को बेचते हैं और कल भी वह बाइकों को बेचने ही जा रहे थे। इस गैंग में श्यामवीर पुत्र प्रेम सिंह निवासी हलैया मुरसान भी शामिल है। अपर पुलिस अधीक्षक का कहना है कि अन्य फरार शातिरों को भी शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेजा जायेगा।
उक्त खुलासा टीम में कोतवाली प्रभारी जगदीश चन्द्र, एसआई देवेन्द्र कुमार व रामजीलाल, सिपाही गोरखनाथ, हितेश कुमार, इन्द्रजीत, प्रेमनाथ व भूपेन्द्र कुमार यादव शामिल हैं जिन्हें अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा नगद ईनाम से पुरूस्कृत करने की घोषणा की है।
एएसपी ने बताया कि उक्त बदमाशों का गैंग, हाथरस के अलावा अलीगढ, मथुरा तथा आसपास के अन्य जिलों में बाइकों की चोरी व लूट की घटनाओं को अंजाम देता है तथा इनका साथी अजयपाल अभी कुछ दिन पूर्व ही जेल जा चुका है।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।