Top News

हाथरस/मुरसान- कोतवाली परिसर में साढे 45 हजार में 9 वाहन किये गये नीलाम

हाथरस/मुरसान। कोतवाली परिसर में नीलामी हेतु रखे 9 वाहनों को आज 45 हजार 5 सौ रूपये में नीलाम कर दिया गया।
कोतवाली परिसर में नीलामी हेतु रखे 9 वाहनों जिनमें 8 बाइकें व 1 स्कूटी की नीलामी हेतु बोली सीओ सादाबाद योगेश कुमार व नायब तहसीलदार मनोज वाष्र्णेय की देखरेख में शुरू हुई तथा नीलामी की बोली 43 हजार 5 सौ से शुरू हुई और 45 हजार 5 सौ रूपये पर छूटी। वाहनों की नीलामी बोली में हाथरस, सादाबाद, सिकन्द्राराऊ व मथुरा के कबाडियों ने भाग लिया। इस दौरान कोतवाली प्रभारी जगदीश चन्द्र भी मौजूद थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने