हाथरस। भाजपा नगर अध्यक्ष मूलचन्द वाष्र्णेय तथा नगर मीडिया प्रभारी यतेन्द्र वाष्र्णेय ने गांव चन्दपा के चैकीदार के अवैधानिक कृत्यों पर आक्रोश जताते हुये इस मामले में सरकारी मशीनरी की उदासीनता पर हैरानी जताते हुये उक्त प्रकरण में तत्काल आवश्यक कानूनी कार्यवाही किये जाने की मांग की है।
भाजपा नेताओं ने कहा है कि अगर तत्काल कार्यवाही नहीं की गई तो समूचे प्रकरण से प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अवगत कराया जायेगा, जिससे कि दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित हो सके। क्योंकि प्रदेश के मुख्यमंत्री की मंशा बिल्कुल स्पष्ट है कि किसी को भी कानून से खिलवाड़ नहीं करने दिया जायेगा।
उन्होंने कहा है कि चन्दपा के पुलिस चैकीदार द्वारा सरकारी नल का फाउंडेशन तोड़ने के साथ-साथ चाहरदीवारी के माध्यम से नल पर अवैध कब्जा करना तथा सरकारी हरे नीम के वृक्ष के एक हिस्से को अवैध रूप से काटने तथा नल पर निर्भर लोगों को भीषण गर्मी में जल से वंचित करने जैसे गंभीर मामले में भी सरकारी मशीनरी की उदासीनता कतई बर्दाश्त नहीं की जा सकती। ऐसे प्रकरणों से भाजपा सरकार की छवि धूमिल होती है। जिसके लिये जिम्मेदार अधिकारी कतई माफी के काबिल नहीं हैं। भाजपा नेताओं ने चैकीदार की पत्नी तथा उसकी भाभी को नसबंदी की एवज में हुये प्लाटों के आवंटन की भी गहराई से जांच कराये जाने की मांग की है। साथ ही पड़ोसी गांव में आंगनबाड़ी सहायिका के रूप में कार्यरत चैकीदार की बहिन के शैक्षणिक अभिलेखों की भी बारीकी से जांच कराये जाने की मांग की है।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।