Top News

हाथरस- विजन एजूकेशनल सोसायटी के अन्तर्गत ब्यूटीशियन प्रशिक्षण प्रमाणपत्र वितरण समारोह का हुआ आयोजन, 61 छात्राओं को किया सम्मानित

हाथरस। विजन एजूकेशनल सोसायटी के अन्तर्गत ब्यूटीशियन प्रशिक्षण प्रमाणपत्र वितरण समारोह का आयोजन मुरसान गेट स्थित महात्मा गांधी गल्र्स इंटर कालेज में किया गया। सोसायटी द्वारा संचालित ब्यूटी केयर एकेडमी का शुभारंभ मुख्य अतिथि कल्पना शर्मा ने फीता काटकर किया। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली 61 छात्राओं को प्रमाणपत्र दिये गये। तीन माह चले प्रशिक्षण शिविर में कु. रूबी प्रथम, अर्चना द्वितीय, कु. रत्नेश को तृतीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर कल्पना शर्मा ने कहा कि दूसरों के प्रति दयावान रहना एक अलग बात है और अपने प्रति अलग है, हमें यह नहीं सोचना चाहिये कि हम यह नहीं कर सकतीं। सोचना ये चाहिये कि हम यह कर सकती हूं। ब्यूटीशियन अच्छा व्यवसाय बन चुकी है। महात्मा गांधी इंटर कालेज के प्रधान लिपिक आर. एस. सिसौदिया, राष्ट्रीय भ्रष्टाचार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मोहित शर्मा, संरक्षक कपिल शर्मा ने भी विचार व्यक्त किये। एकेडमी की केन्द्र संचालिका चंचल अरोरा ने अतिथियों को सील्ड प्रदान कर सम्मानित किया।  संस्था की ओर से उप प्रबंधक व सचिव पी. एन. शर्मा, कोषाध्यक्ष शालिनी, शिवम् शर्मा आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने