Top News

हाथरस- ढकपुरा रोड पर मासूम की शौचालय के टैंक में गिरकर हुयी दर्दनाक मौत

हाथरस। शहर के ढकपुरा रोड पर आज घर में बने शौचालय के टैंक में गिरकर एक 4 वर्षीय मासूम बच्चे की मौत हो जाने से पूरे क्षेत्र में भारी कोहराम मच गया।
शहर के ढकपुरा रोड पर पुलिस के पास निवासी प्रमोद कुमार कुशवाहा ने अपने मकान का नवनिर्माण कराया है लेकिन घर में बने शौचालय के टैंक को खुला छोड देने से उनका 4 वर्षीय मासूम पुत्र कुनाल आज सुबह खेलते में टैंक में गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की खबर से पूरे क्षेत्र में हडकम्प मच गया और मौके पर लोगों की भारी भीड लग गई तथा परिजनों में कोहराम मच गया है और उनका रो-रो कर बुरा हाल है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने