Top News

हाथरस- जिला अस्पताल में डाक्टरो की उदासीनता के चलते सड़क हादसे में गंभीर घायलो को खुद करना पड़ा अपना इलाज

हाथरस।  एनएच- 93 चंदपा थाना क्षेत्र के अन्तर्गत  दो वाइको की टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला चिकित्सालय में डाक्टरो की उदासीनता के चलते गंभीर घायलो को खुद इलाज करना पड़ा।

     आपको बतादें कि यदि आपका ऐक्सीडैन्ट हुआ है या आप किसी गंभीर बीमारी से पीडित है और हाथरस के जिला अस्पताल जा रहे है तो अापको अपना डाक्टर सरकारी हास्पीटल में साथ लेकर आना पड़ सकता है  क्योकि यहां के हास्पीटल में डाक्टर से इलाज कराना भगवान को पाने के बराबर है।  ताजा हाथरस के जिला चिकित्सालय का है जहां अपनी पत्नी व बेटी के साथ अलीगढ से आगरा जाते समय NH93 पर चंदपा थाने के पास वाहिद खांन का ऐक्सीडैन्ट हो गया जिसको ऐम्बुलैन्स के माध्यम से जिला चिकित्सालय लाया गया।  जब जिला चिकित्सालय की इमर्जैन्सी में गंम्भीर घायल पति पत्नि और बेटी ने डाक्टरो को नहीं पाया और जब डाक्टर आये तो उनके द्वारा इलाज में उदासीनता देखी तो घायल माँ बेटी  स्वयंम ही अपने पिता और अपना अपनी प्रथमिक उपचार करने में लग गये। बडे ही आश्चर्य की बात थी कि गंम्भीर रूप से घायल हैड इन्जरी का शिकार महिला अपने परिजनो का स्वयं इलाज कर रही थी और जिला चिकित्सालय के डाक्टरो को जरा सा भी तरस नही आया और गंभीर घायल को रैफर कर अपनी जिम्मेदारी की इतिश्री कर ली। 
   जब ड्यूटी पर मौजूद डाक्टर से इस सम्बन्ध में बात करनी चाही तो वह कैमरे के सामने आने से बचते रहे। जिला चिकित्सालय के सी एम एस आई बी सिंह से जब इसबारे में बात करने पर पहले तो कैमरे के सामने कुछ भी बोलने से कतराते रहे।  बाद में हमेशा की तरह जांच कराने की बात कह कर पल्ला झाड़ लिया।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने