सादाबाद। इस समय पड़ रही कड़ाके की ठंड एवं घना कोहरा रोड पर खतरे से खाली नहीं है और कोतवाली सादाबाद क्षेत्र के आगरा अलीगढ़ राजमार्ग स्थित बरौस टोल प्लाजा के पास घने कोहरे के कारण आज सुबह 8 बजे तीन वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में मैक्स लोडर, रोडवेज बस और एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर क्षतिग्रस्त हो गई।टक्कर इतनी भीषण थी कि मैक्स लोडर चालक की मौके पर ही मौत हो गई और अन्य सवारियां घायल हो गईं। घटना से जहां यात्रियों में भारी चीख पुकार मच गई। वहीं मौके पर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ लग गई। बताया जाता है इस समय पड़ रही कड़ाके की ठंड एवं घने कोहरे के कारण रोड पर वाहनों को आवागमन में बहुत ही दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और गुरुवार को सुबह घने कोहरे के चलते गढ़मुक्तेश्वर डिपो की रोडवेज बस और मैक्स लोडर की आमने-सामने से टक्कर हो गई। कोहरे के कारण दोनों वाहन सड़क पर खड़े हो गए। तभी पीछे से आ रही एक कार भी बस से टकरा गई। उक्त दुर्घटना में तीनों गाड़ियां जहां बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई ,वहीं मैक्स चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। उक्त हादसे में मैक्स चालक 28 वर्षीय सुमित कुमार निवासी भधुरी की मौके पर ही मौत हो गई। वाहन में बैठे राजकुमार निवासी गीगला और कार सवार मोहसिन निवासी अलीगढ़ गंभीर रूप से घायल हो गये। दोनों घायलों को इलाज के लिए आगरा भेजा गया है।। बस और कार में बैठे अन्य लोग भी घायल हुए हैं। सभी घायलों को आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया। इनमें से तीन की हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और 112 पुलिस सेवा मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हादसे के कारण हाईवे पर जाम लग गया। क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से हटाकर यातायात सुचारू कराया गया। एसडीएम सादाबाद संजय सिंह ने वाहन चालकों से अपील की है कि कोहरे के दौरान गति धीमी रखें और यातायात नियमों का पालन करें। हादसे ने कोहरे के कारण बढ़ते सड़क हादसों की गंभीरता को एक बार फिर उजागर किया है। घने कोहरे में सड़क पर वाहन की रफ्तार नियंत्रण में ही रखनी चाहिए।
घने कोहरे के चलते भिडे 3 वाहन, हादसे में मैक्स चालक की हुई मौत, 3 घायल
जयहिंद मीडिया नेटवर्क
0
Premium By
Raushan Design With
Shroff Templates
जयहिंद मीडिया नेटवर्क
हाथरस लाइव डोट कोम जय हिन्द मीडिया नेटवर्क का आनलाइन हिन्दी न्यूज बेव चैनल है।



एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।