हाथरस। घर से माता चामुण्डा के दर्शनों के लिए निकले एक व्यक्ति के लापता हो जाने से परिजनों में भारी हडकम्प मच गया है। कोतवाली क्षेत्र के आर्य नगर निवासी 37 वर्षीय योगेश पुत्र कल्यान सिंह गत 23 जुलाई को घर से माता चामुण्डा के दर्शन करने जाने की कहकर निकले थे लेकिन अभी तक घर वापस नहीं लौटे हैं। परिजनों द्वारा उनकी सभी सम्भावित स्थानों पर तलाश की गई है लेकिन कोई सुराग नहीं लगा है। परिजनों ने अब कोतवाली पुलिस से भी उन्हें ढूंढने की गुहार लगायी है।
हाथरस- आर्य नगर से घर से माता चामुण्डा के दर्शनों के लिये निकला व्यक्ति लापता, परिजनों में हडकम्प
hathras live
0
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।