हाथरस। क्राइम फ्री इण्डिया फोर्स ने जिलाधिकारी तथा नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर शहर की नाली व नालों की सफाई की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि बरसात शुरू हो चुकी है परन्तु शहर के नाले व नाली अभी तक सफाई से मुक्त नहीं हो सके हैं। जिसका सीधा-सीधा असर लेबर कालौनी, मंुशी गजाधर सिंह मार्ग, गिर्राज कालौनी, साकेत कालौनी आदि क्षेत्रों में जल भराव के कारण घरों में पानी घुस जाता है। जिसके कारण कभी भी कोई भी दुर्घटना घट सकती है। इसलिये नाले नालियों की सफाई तुरन्त कराई जाये।
ज्ञापन देने वालों में जिला अध्यक्ष श्रीराम गुप्ता एड., संजय चैधरी, सचिन गोयल, संजय अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, जिला मीडिया प्रभारी अंकित माहेश्वरी, राधा रमन गुप्ता, मुकेश गुप्ता, श्यामलाल वाष्र्णेय, राम कुमार गुप्ता, जिला संगठन मंत्री शुभम माहेश्वरी आदि थे।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।