Top News

हाथरस- शहर के डिब्बा गली में दिनदहाडे घर में अकेली वृद्धा को हाथ-पांव बांधकर मारपीट कर लूटा

हाथरस। घर में किराये पर कमरा देखने के बहाने घुसे एक शातिर महिला व बदमाश ने घर में वृद्धा को अकेला देख मारपीट कर जहां हाथ-पांव बांधकर डाल दिया वहीं घर में से नगदी व सोने के कुण्डल आदि को लूटकर ले गये। दिनदहाडे घटित घटना से पूरे क्षेत्र में जहां भारी हडकम्प मच गया वहीं मौके पर लोगों की भीड लग गई।
शहर के डिब्बा गली निवासी लक्ष्मीनारायन शर्मा व इनकी करीब 70 वर्षीय पत्नी श्रीमती शिव देवी शर्मा अकेले रहते हैं तथा लक्ष्मीनारायन शर्मा घर के पास ही परचून की दुकान करते हैं। आज दोपहर वृद्धा शिवदेवी शर्मा अपने घर पर अकेली थीं तभी एक बाइक पर सवार एक व्यक्ति व एक महिला आये और घर में कमरा किराये पर लेने के बहाने घुस गये और उक्त शातिर महिला व पुरूष ने वृद्धा को जहां जमकर मारपीट कर घायल कर दिया वहीं वृद्धा को हाथ-पैर बांधकर डाल दिया और घर में जमकर खंगालते हुए घर की अलमारी में रखे करीब 10 हजार रूपये तथा वृद्धा के कानों से सोने के कुण्डल आदि को लूटकर ले गये।
घटना के बारे तब पता चला जब पडोस में ही रहने वाला एक बच्चा आज अपने जन्म दिन पर उन्हें खाना देने आया और उसने वृद्धा को बंधा देख अपने परिजनों को बताया। घटना की खबर से पूरे क्षेत्र में भारी हडकम्प मच गया और मौके पर लोगों की भारी भीड लग गई तथा सूचना पर कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने