Top News

हाथरस/सासनी- पराग डेयरी के निकट से पुलिस ने आधा किलो से अधिक नशीला पाउडर सहित दो लोगों को किया गिरफ्तार

हाथरस/सासनी। कोतवाली पुलिस ने दो लोगों को पराग डेयरी के निकट से 550 ग्राम सफेद नशीला पाउडर सहित गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
पुलिस के अनुसार एसआई रामबाबू शर्मा व एसआई डिप्टी सिंह कांस्टेबिल देवेन्द्र और संदीप को साथ लेकर हाथरस रोड की ओर गश्त पर थे। तभी पराग डेयरी के निकट उन्हें दो युवक ट्रक चालकों को संदिग्ध पदार्थ बेचते नजर आए। पुलिस ने दोनों लोगों को इन्हें पकड लिया। और कोतवाली ले आए, पुलिस ने इनकी जामा तलाशी के दौरान 550 ग्राम सफेद नशीला पाउडर बरामद किया। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर जेल भेजा है। पकडे गये युवकांे ने पुलिस को अपने नाम दीपू पुत्र जनक सिंह निवासी गोपालपुर तथा हलीम पुत्र सूखे खां निवासी आशानगर सासनी बताए है। पुलिस ने दीपू से 300 ग्राम तथा हलीम से 250 ग्राम सफेद नशीला पाउडर बरामद किया है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने