Top News

हाथरस/चंदपा- गाँव परसौली में अतरसिंह हत्याकांड के मामले में अभी तक हत्यारोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी पुलिस, पीड़ित परिवार गांब से पलायन करने को मजबूर

हाथरस/चंदपा। कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गाँव परसौली में गत 25 जनबरी अतरसिंह हत्याकांड के मामले में पुलिस अभी तक किसी भी हत्यारोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है जिसके चलते पीड़ित परिवार ने एसपी से हत्यारोपियों की गिरफ्तारी को लेकर गुहार भी लगाई।  फिर भी पुलिस अभी तक हत्यारोपियों को गिरफ्तार नही कर सकी । पुलिस ने हत्यारोपियों के खिलाफ कुर्की की कार्यवाही भी कर चुकी है लेकिन दबंगो की दबंगई के चलते पीड़ित परिवार अपने गांब से पलायन करने को मजबूर हो गए है। पीड़ित परिवार ने दबंगों की बजह से अपने मकान पर लिख दिया है कि यह मकान बिकाऊ है। पीडित परिवार अपना घर छोड़ कर कहीं और चला गया है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने