हाथरस/सासनी। कोतवाली पुलिस ने एक युवक को गांव समामई के निकट से 210 ग्राम गांजा सहित गिरफ्तार कर जेल भेजा है।पुलिस के अनुसार एसआई पूनम जादौन अपने हमराह अशोक यादव के साथ शांति व्यवस्था हेतु गांव समामई की ओर गश्त पर थीं। तभी गांव के निकट पेट्रोल पंप के पास एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया। जिसे टोकने पर वह भागने लगा। तब एसआई जादौन ने उसका पीछा कर उसे दबोच लिया और कोतवाली ले आई। जहां उसकी जामा तलाशी के दौरान 210 ग्राम गांजा बरामद किया। पूछताछ में युवक ने पुलिस को अपना नाम ज्ञानी उर्फ ज्ञान सिंह पुत्र हरीशंकर निवासी मोहल्ला बारहसैनी बताया है।
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।