हाथरस। आध्यात्मिक गुरु नोवा की प्रेरणा से शहर के गरीब तथा असहाय लोगों को रात्रि कालीन निशुल्क भोजन उपलब्ध कराने वाले आराध्या भोजन सेवा के कार्यालय का विधवत शुभारम्भ हुआ। सासनी गेट पर पंजाब गेस्ट हाउस के निकट बने इस कार्यालय का उद्धघाटन एक जरुरत मंद गरीब से फीता कटवाकर तथा पूजा अर्चना करके किया गया।कार्यालय के उद्घाटन मौके पर आराध्या भोजन सेवा समिति के पदाधिकारियों तथा सदस्यों की एक बैठक भी हुई। इस बैठक में समिति ने निर्णय लिया कि योजना सेवा के सफल संचालन के लिए नगर के धर्मप्रेमी व सेवा प्रेमीयों से जरुरतमंदों की जानकारी उपलब्ध कराने की अपील की जाय ताकि निशुल्क माँ अन्नपूर्णा प्रसाद पात्र लोगों को उनके ठिकाने पर पहुँचाया जा सके ।
कार्यालय के उद्घाटन के अवसर पर संस्था के अध्यक्ष भँवर सिंह पौरुष का जन्म दिन भी मनाया गया। मौजूद सभी लोगो ने उन्हें बधाई दी ।
इस मौके पर आध्यत्मिक गुरु नोवा के अलावा भँवर सिंह पौरुष ,हरीश शर्मा ,अविनाश पचैरी ,श्रीमती ब्रजवाला ,राजीव तिवारी,पी.एन. शर्मा ,अतुल नारायण,संजीव कुमार शर्मा,मनोज द्विवेदी,दीपक वशिष्ठ ,हिमांशु वशिष्ठ, अतुल आंधीवाल ,टी.एन.शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे ।
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।