Top News

हाथरस/सासनी- गर्मी के मौसम में प्यासे भटकते लोग, देखरेख के अभाव में हेंडपम्प भी है खराब

हाथरस/सासनी। भीषण गर्मी में भी दर्जनो हेंडपम्प खराब होने से कस्बे के लोग परेशान है बीजी कटौती से जहां समरसिबल व टिल्लू पम्प खामोश हो जाते है तब एक मात्र इन हेंडपम्पो का सहारा लेना पढ़ता है । कस्बे में मौहल्ला पीपल वाला पथवारी रोड छिपेटी ऐसे ही मौहल्ले है जहां ज्यादातर हैडपम्प खराब  हालत में है मगर नगर पंचयात द्वारा इनकी रीबोरिंग या मरम्मत नहीं कराई गई है जिससे गर्मी के बढ़ते तापमान से व्याकुल प्यासे लोग अपनी प्यास भिनही बुझा सकते नगर पंचायत ने पूर्व में ठंडे पानी के फ्रिज भी लगवाए थे वो भी देखरेख के अभाव में दम  तोड़ चुके है। कस्बावासियो में गर्मी के मौसम में शीतल पेयजल की समुचित व्यवस्था करने के लिए नगर पंचायत एवं प्रशासनिक अधिकारियों से मांग की है ।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने