हाथरस/सासनी। गांव सठिया में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र द्वारा पं0 दीन दयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी के मौके पर स्वास्थ्य शिविर सेतु का आयोजन किया गया। जिसमें डा0 एमआई आलम द्वारा अपनी टीम के साथ 240 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें मुफ्त दवाएं उपलब्ध कराई। शिविर में आंख खुजली, बुखार, खांसी, निमोनियां, मलेरिया, टाइफाइड जैसी बीमारियों से पीडित मरीजों की जांच कर उचित उपचार किया। शिविर के दौरान टीम के डा0 शवा, फार्मासिस्ट अनिल जैसवाल आदि मौजूद थे।
हाथरस/सासनी- गांव सठिया में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र द्वारा स्वास्थ्य शिविर में 240 मरीजों का किया उपचार
hathras live
0
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।