हाथरस। गंगा स्नान के लिये जा रहे दम्पत्ति के रेलवे लाइन पार करते वक्त ट्रेन की चपेट में आ जाने से पति की दर्दनाक मौत हो गई जबकि पत्नी गम्भीर रूप से घायल हो गई तथा घटना से भारी हडकम्प मच गया और मौके पर लोगों की भारी भीड लग गई।
थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव रामपुर निवासी गांधी शरण आज सुबह अपनी पत्नी के साथ गंगा स्नान के लिये जा रहे थे और वह आज सुबह हा.ज. रेलवे स्टेशन के ऊपर स्थित हाथरस रोड स्टेशन पर ट्रेन के लिये खडे थे और इसी दौरान वह लाइन पार कर रहे थे तभी अचानक मालगाडी आ जाने से उक्त पति-पत्नी ट्रेन की चपेट में आ गये जिससे पति गांधी शरण की मौके पर ही मौत हो गई और पत्नी गम्भीर रूप से घायल हो गई।
घटना की खबर पाकर मौके पर लोगों की भीड लग गई और सूचना पाकर थाना हा.ज. पुलिस भी पहुंच गई तथा घायल वृद्धा को तत्काल उपचार हेतु बागला अस्पताल भिजवाया और वृद्ध के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया है।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।