Top News

हाथरस- थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के कस्बा मैण्डू में हाईटेंशन लाइन से झुलसा किशोर

हाथरस। थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के कस्बा मैण्डू में आज विद्युत हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर एक किशोर गम्भीर रूप से झुलस कर घायल हो गया।
कस्बा मैण्डू के मौहल्ला जोगियान निवासी करीब 14 वर्षीय किशोर उपेन्द्र कुशवाहा पुत्र कालीचरन आज अपने पडोसी की टिन शेड डलवा रहा था और टिन शेड को ऊपर उठाते वक्त घर के ऊपर से गुजर रही 11 हजार की विद्युत लाइन से टिन शेड छू गया और विद्युत करंट लगने से किशोर बुरी तरह से झुलस गया तथा घटना से भारी हडकम्प व अफरा-तफरी मच गई और किशोर को तत्काल उपचार हेतु बागला अस्पताल लाया गया जहां से उसे गम्भीर हालत में अलीगढ रैफर कर दिया गया।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने