Top News

हाथरस- पत्रकार प्रेस परिषद ने आए दिन पत्रकारों के साथ हो रहे हमलो के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम डीएम को सौंपा ज्ञापन, ट्रिपल पी ने की पत्रकार सुरक्षा कानून लागू किये जाने की मांग

हाथरस। प्रदेश में आए दिन पत्रकारों के साथ हो रहे हमलो के विरोध में व प्रदेश में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू किए जाने की मांग को लेकर आज हाथरस में पत्रकार प्रेस परिषद द्वारा  मुख्यमंत्री  के नाम जिलाधिकारी हाथरस को ज्ञापन सौंपा गया।
 
पत्रकार प्रेस परिषद के बागला कॉलेज मार्किट स्थित जिला कार्यालय पर एकत्रित होकर  दर्जनों पत्रकारों ने मुजफ्फरनगर में एक बेव चैनल केऑफिस में घुसकर हमलावरों द्वारा की गयी मारपीट की घटना की घोर निंदा की । और यहां से सभी सदस्य जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और मुख्यमंत्री के नाम घटना के आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही किये जाने तथा प्रदेश में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू किये जाने की मांग का ज्ञापन जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह को सौंपा। इसके बाद जिला कार्यालय पर एक गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार राजेश सिंघल ने तथा संचालन सूरज मोर्या ने किया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए पत्रकार प्रेस परिषद के जिला प्रभारी संदीप पुण्ढ़ीर ने कहा कि मुजफ्फनगर की घटना निंदनीय है और इसकी जितनी निंदा की जाये वह कम है। प्रदेश में आये दिन पत्रकारों पर हमले हो रहें हैं जिन्हें ध्यान में रखते हुए प्रदेश में पत्रकार सुरक्षा कानून जल्द से जल्द लागू किया जाना चाहिए। पत्रकार प्रेस परिषद लोकतंत्र के चैथे स्तंभ के सम्मान और हक के लिए हमेशा खड़ा रहा है और हमेशा खड़ा रहेगा।

वहीँ पत्रकार प्रेस परिषद के जिलाध्यक्ष अरुण भाईजी ने कहा कि लोकतंत्र के चैथे स्तंभ का सम्मान होना चाहिए। परन्तु उसपर हमला बोलकर लोकतंत्र को कमजोर किया जा रहा है। सरकार को इस और ध्यान देकर पत्रकारों की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है।  अमित शर्मा ने कहा कि मुजफ्फरनगर की घटना बहुत शर्मनाक हैं । जब न्यूज चैनलों के ऑफिस में घुसकर हमलावर पत्रकारों के साथ मारपीट कर सकते हैं तो फील्ड में कार्य करने वाले पत्रकार की सुरक्षा का अंदाजा लगाया जा सकता है। प्रदेश में लगातार हो रही घटनाओं को ध्यान में रखते हुए शीघ्र पत्रकार सुरक्षा कानून लागू किया जाना चाहिए। गोष्ठी में प्रमुख रूप से दीपेश भारद्वाज, आशीष सेंगर, मनोज कुमार, ऋषभ प्रताप,  नीरज चक्रपाणि, पीसी शर्मा, ऋतुराज चंचल, सचिन सिंह, चमन सिकरवार, सूर्यप्रताप सिंह, रवेंद्र यादव आदि मौजूद थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने