Top News

हाथरस/सासनी- दबंगों ने जीना मुहाल कर दिया है साहब, गांव बसईं काजी निवासी महिला ने अपने ही गांव के दबंगों के खिलाफ महिला आयेाग दिल्ली तथा पुलिस अधीक्षक हाथरस को लिखा शिकायती पत्र

हाथरस/सासनी। गांव बसईं काजी निवासी एक महिला ने अपने ही गांव के दबंगों के खिलाफ महिला आयेाग दिल्ली तथा पुलिस अधीक्षक हाथरस को एक शिकायती पत्र लिखा है। जिसमें उसने दबंगों से अपने परिवार की सुरक्षा की मांग की है।
शुक्रवार को प्रषित शिकायत में गांव बसई काजी निवासी अब्दुल सरफ खां की पत्नी नगीना ने कहा है कि नामजद लोग अपराधिक प्रवृति के लोग है। जो आए दिन उसे तथा उसके परिजनों को परेशान करते है। शराब पीकर गंदी-गंदी हरकते करते हैं उसकी पु़ित्रयां गांव से बाहर पढने जाती है तो उनके रास्ते रोककर अश्लील हरकतें करते है। पीडिता ने कहा है कि नामजद कई मुकदमों में बांछित है। पीडिता ने गांव के ही आठ लोगों के खिलाफ शिकायत की है। तथा दबंगों से अपने परिवार के जानमाल की सुरक्षा की मांग की है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने