Top News

हाथरस- मजिस्ट्रियल जांच की कार्यवाही में साक्ष्य करें प्रस्तुत

हाथरस । सर्व साधारण को सूचित किया जाता है कि विगत दिनांक 21.02.2017 को वाहन सं0 यू0पी0-15 बी0टी0-4130 से घटित दुर्घटना में एसडीएम कोर्ट सादाबाद के सामने मोटर साईकिल सवार देवेन्द्र सिंह पुत्र करमवीर सिंह निवासी थाना कोतवाली हाथरस की मृत्यु के प्रकरण में उप जिला मजिस्टेट सादाबाद जय प्रकाश द्वारा मजिस्ट्रियल जांच की कार्यवाही की जा रही है।
इस घटना के विषय में यदि कोई व्यक्ति अथवा संस्था किसी प्रकार का तहरीरी/मौखिक साक्ष्य प्रस्तुत करना चाहें तो वह उप जिला मजिस्टेªट सादाबाद के न्यायालय/कार्यालय में दिनांक       16.06.2017 तक किसी भी कार्य दिवस में पूर्वान्ह 11 बजे से अपरांह 03 बजे के मध्य उपस्थित होकर अपना साक्ष्य/पक्ष प्रस्तुत कर सकते हैं।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने