Top News

नोट बदलने व जमा करने के लिये बैंकों पर सुबह से उमड़ी भीड़, सुबह से देर शाम तक खुली बैंक, पुलिस रही तैनात, एसपी ने किया बैंकों का भ्रमण, शादी-विवाह वाले लोग परेशान, कागजी कार्यवाही से घबराहट

हाथरस। केन्द्र सरकार द्वारा 5 सौ व एक हजार रूपये के नोट बदले जाने के बाद बैंकों में आज से पुराने नोट जमा करने व नये नोटों का वितरण शुरू तो हो गया है लेकिन बैंकों में इतनी भीड उमड रही है कि लम्बी-लम्बी लाइनें लग गई है तथा अभी नये नोट भी लोगों को बैंक से नहीं मिल पा रहे हैं और ना ही 4 हजार रूपये बदल पा रहे हैं जबकि सबसे ज्यादा समस्या संकट उन लोगों को है जिनके यहां पर कल शादी है और पुराने नोटों से बाइक या अन्य सामान नहीं मिल पा रहा है।
केन्द्र सरकार द्वारा 2 दिन पूर्व अचानक 5 सौ का नोट बदलने व एक हजार का नोट बंद करने के ऐलान से पूरे देश के साथ जिले व शहर के आम जनमानस से लेकर व्यापारी, कारोबारी आदि सभी में भारी अफरा तफरी मच गई और उसी वक्त से बाजार में 5 सौ व एक हजार के नोट का प्रचलन थम गया तथा लोग 2 दिन में ही त्राहि-त्राहि कर उठे। केन्द्र सरकार द्वारा कुछ जरूरी चीजों के लिये पुराने नोट लेने की अनुमति मिलने पर लोगों ने कुछ राहत की सांस ली लेकिन रोजमर्रा की वस्तुयें खरीदने के लिए संकट है जबकि सबसे बडी समस्या का सामाना उन लोगों को करना पड रहा है जिनके घरों में कल बेटा-बेटी की शादियां होनी हैं।
 बैंकों के आज सुबह खुलते ही लोगों की बैंकों में लम्बी-लम्बी लाइनें लग गई तथा ज्यादातर लोग पुराने नोटों को जमा कराने के लिये लाइन में लगे थे जबकि कुछ लोग नोट बदलवाये जाने के लिये लाइन में लगे थे लेकिन बैंकों में अभी नई करेंसी नहीं आने से लोगों को जहां मायूसी हाथ लगी वहीं दूसरी निराशा उन्हें तब लगी जब बैंकों द्वारा उन्हें 4 हजार की जगह पर मात्र 2 हजार रूपये के ही नोट वह सौ-सौ के दिये गये।
  केन्द्र सरकार द्वारा अपने खातों में रूपये जमा कराने की छूट से लोग जहां उत्साहित थे वहीं बैंकों द्वारा उनसे रूपये जमा करते वक्त आधार कार्ड मांगे जाने से वह मायूस दिखे। जबकि केन्द्र सरकार का ऐलान है कि 10 नवम्बर से 30 दिसम्बर तक बचत खातों में रूपये जमा करने पर कोई कागज नहीं देना है लेकिन ऐसे में बैंक भी मनमानी जैसी कर रही है। नये आदेश से वह लोग ज्यादा परेशान हैं जिप्हें कल शादी का सामान खरीदना है और वह जहां 4 हजार रूपये से ज्यादा के नोट बदल नहीं सकते वहीं 10 हजार से ज्यादा खाते से भी नहीं निकाल सकते।
बैंकों में आज उमडी भीड के दौरान स्टेट बैंक पर खडे मधुगढी निवासी दीपक सिंह बहुत ही ज्यादा मायूस व निराश दिखे। उनसे पूछने पर उन्होंने बताया कि उनकी पुत्री की कल हसायन से बारात आनी है और उनके पास पुराने नोट हैं जिनसे वह न तो बाइक खरीद पा रहे हैं और ना ही अन्य कोई सामान और एक दिन में कितना पैसा बदल लें। ऐसे ही अन्य तमाम लोग बैंकों पर परेशान, हताश व रूआंसू दिखे जिनके यहां कल कार्यक्रम हैं या फिर बीमारी के लिये आवश्यकता है।
     शहर की स्टेट बैंक गांधी चैक, केनरा बैंक बुर्ज वाला कुंआ व सरक्यूलर रोड, इलाहाबाद बैंक तालाब चैराहा, पंजाब नेशनल बैंक मधुगढी व बैंक आॅफ बडौदा चक्की बाजार पर ग्राहकों की सबसे ज्यादा भीड व लाइनें दिखीं। अन्य बैंकों पर इतनी भीड नहीं थी वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस कप्तान केशव चैधरी ने बैंकों का जायजा लिया तथा कोतवाली प्रभारी सूर्यकांत द्विवेदी भी अपनी टीम के साथ बैंकों की चैकिंग करते रहे। उम्मीद है कि अगले 2-4 दिन में जहां भीड कम होगी वहीं स्थिति भी साफ हो जायेगी।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने