Top News

हाथरस- थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव गंगचैली में मां ने लगाया पति-पुत्र पर बेटी को विषाक्त खिलाने का आरोप, गंभीर हालात में युवती रैफर

हाथरस। थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव गंगचैली में एक युवती की विषाक्त पदार्थ के सेवन से हालत बिगड गई तथा युवती को गम्भीर हालत में अलीगढ रैफर किया गया है। युवती की मां ने जहां अपने ही पति व पुत्र पर जहर देने का आरोप लगाया है वहीं महिला ने पुलिस अधिकारियों से न्याय की गुहार लगायी है।
बताया जाता है थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव गंगचैली निवासी नरेशपाल पुत्र छत्रपाल सिंह व इसकी पत्नी श्रीमती सुधा देवी में आपस विवाद चल रहा है और दोनों ही लोग अलग-अलग रहते हैं। सुधा देवी अपनी पुत्री रेखा के साथ नौहरे में तो उसका पति नरेशपाल अपने पुत्र अमित के साथ रहते हैं। युवती के आज अर्द्ध बेहोशी की हालत में नौहरे में पडे मिलने पर उसे तत्काल उपचार हेतु बागला अस्पताल लाया गया जहां से उसे गम्भीर हालत में उपचार हेतु अलीगढ रैफर किया गया है।
अस्पताल में पीडिता की मां सुधा देवी ने आरोप लगाते हुए कहा कि उसकी पुत्री को उसके पति व पुत्र ने कोई विषाक्त पदार्थ खिलाया है जिससे उसकी हालत बिगड गई है। पीडिता वृद्धा ने न्याय व कार्यवाही की मांग को लेकर वह रामबाग इ. का. में चल रहे यातायात माह कार्यक्रम में पुलिस कप्तान से मिलने पहुंची लेकिन उसे पुलिस अधिकारियों ने मिलने नहीं दिया और थाना हा. जं. पुलिस को सूचित कर कार्यवाही करने को कहा।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने