Top News

हाथरस- दो अलग-अलग स्थानों पर भीषण सड़क हादसे, छात्र को ई-रिक्शा ने रौदा, बाइक सवार को रोडवेज बस ने मारी टक्कर

हाथरस। कोतवाली क्षेत्र के आगरा रोड़ स्थित गिलैक्सी होटल के निकट गुरूवार की दोपहर बाइक सवार छात्र को ई-रिक्शा चालक ने रौदा। हादसे में घायल छात्र को राहगीरों की मदद से जिला अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसका प्रथामिक उपचार देने के बाद उसे आगरा के लिये रैफर कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार 20 वर्षीय अजय चैधरी पुत्र जसवीर सिंह निवासी सीमा उपाध्याय नगर थाना कोतवाली अपनी बाइक से टूशयन पढकर लौट रहा था कि तभी आगरा रोड़ पर ई-रिक्शा चालक ने समाने से उसमें टक्कर मार दी जिससे छात्र पूरी तरह घायल हो गया। जिससे राहगीरों द्वारा जिला अस्पताल लाया गया जहां से उसे आगरा के लिये रैफर कर दिया गया था। चिकित्सक ने बताया कि सिर में चोट ज्यादा होने के कारण रैफर करना पड़ा है। घायल छात्र के दोस्त ने बताया कि एल.सी.केडी डिग्री कालेज की बी.एस.सी दृतीय का छात्र है। और यह कालेज के बाद टूयशन पढकर लौट रहा था कि ई-रिक्शा ने उसे टक्कर मार दी। घटना की सूचना पर पहुची पुलिस ने आसपास के लोगों से घटना की जानकारी ली। तो वही थाना हाथरस जक्शंन क्षेत्र के कैलोरा चैराहे के निकट एक बाइक सवार व्यक्ति को रेाडवेज बस ने रौद दिया जिससे क्षेत्रीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल लाया गया जहां उसे भी अलीगढ मेडीकल के लिये रैफर कर दिया। 22 वर्षीय हरपाल पुत्र चन्द्रपाल निवासी वाहनपुर थाना हाथरस जक्शंन अपने गांव से वह बाजार की ओर आ रहा था कि सिकन्द्रराराऊ ओर जा रही रोडवेज बस ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। उसे में अलीगढ मेडीकल रैफर किया गया है। समाचार लिखे जाने तक दोनों ही जिन्दगी व मौत से जूझ रहे थे। 

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने