Top News

हाथरस- मधुगढी फाटक के निकट कासंगज से मथुरा की ओर जाने वाली लोकल ट्रेंन की चपेट में आने से किशोरी की दर्दनाक मौत, शिनाख्त नही

हाथरस। दोपहर को मथुरा की ओर जाने वाली लोकल ट्रेंन की चपेट में आ जाने से मधुगढी फाटक के निकट एक किशोरी की दर्दनाक मौत हो गई। लाख जतन करने के बाद मृतक की पहचान नही हुई। जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त कराने की प्रयास देर रात तक जारी थे।
गुरूवार को कासंगज से मथुरा जाने वाली पैसेन्जर ट्रेंन की चपेट में आने से 14-15 वर्षीय करीब एक किशोरी की ट्रेंन से कटकर दर्दनाक मौत हो गई। मधुगढी फाटक संख्या 310 के निकट दोपहर करीब 2 बजे ट्रेंन गुजर रही थी उसी दौरान एक किशोरी ट्रेन की चपेट में आ गई। लोगों ने देखा तो शोर मचा दिया कुछ दूरी पर जाकर ट्रेन रूक गई लोगों का घटना स्थल पर हुजूम लग गया। सूचना मिलने पर जीआरपी पुलिस मौके पर पहुच गयी जिसने शव को अपने कब्जे में लेकर ट्रेन को रवाना किया। घंटो मृतका की शिनाख्त नही हो सकी। समाचार लिखे जाने तक मृतका की शिनाख्त नही हो सकी थी।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने