Top News

हाथरस- भाजपाईयों ने राहुल गांधी व केजरीवाल के फूंके पुतले, सैनिकों की शहादत पर ढोंग का आरोप

हाथरस। भारतीय जनता पार्टी नगर इकाई के अध्यक्षत मूलचन्द वाष्र्णेय व महामंत्री राकेश शर्मा अनाडी व अशोक गोला के संयुक्त नेतृत्व में आज चामड गेट चैराहे पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का पुतला दहन किया गया। पुतला दहन में राहुल गांधी शर्म करो व केजरीवाल मुर्दाबाद के नारे लगाये गये।
पुतला दहन कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए भाजपा नगर अध्यक्ष मूलचन्द वाष्र्णेय ने कहा कि एक पूर्व सैनिक की मौत पर राहुल गांधी और केजरीवाल राजनीति कर रहे हैं। राहुल गांधी और केजरीवाल को शर्म आनी चाहिए कि वो एक पूर्व सैनिक की मौत पर अपनी राजनैतिक रोटी सेक रहे हैं। इन दोनों नेताओं ने सैनिकों तथा पूर्व सैनिकों का अपमान किया है और वह पूर्व सैनिकों को भडकाने का कार्य कर रहे हैं। देश की जनता इनको कभी भी माफ नहीं करेगी। इन नेताओं पर कोई मुद्दे नहीं हैं इसीलिये यह सैनिकों की मौत पर राजनीति कर रहे हैं।
नगर महामंत्री राकेश शर्मा अनाडी ने कहा कि राहुल गांधी उस पूर्व सैनिक की मौत पर दुख जताने नहीं बल्कि अपनी राजनीति चमकाने गये थे। इनको शर्म आनी चाहिये। क्या दोनों नेता यह भूल गये कि पठानकोठ आतंकी हमला और ऊरी आतंकी हमले में हमारे अनेकों सैनिक शहीद हुए लेकिन इनमें से एक भी नेता उनकी शहादत पर आंसू बहाने नहीं गया। राहुल गांधी और केजरीवाल सैनिकों तथा देश की जनता के सामने ढोंग कर रहे हैं। सैनिकों की मौत पर शहादत पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। राहुल गांधी के कहने पर यह सभी कदम उठा रहे हैं लेकिन राहुल गांधी और केजरीवाल को समझना चाहिए कि चुनाव सैनिकों की शहादत का मजाक उडाकर नहीं जीते जाते हैं।
नगर महामंत्री अशोक गोला ने कहा कि यह भाजपा सरकार की देन है कि 40 साल से अटकी पडी पूर्व सैनिकों की मांग वन रैंक वन पेंशन मोदी सरकार आते ही पूरी हो गई। लेकिन कांग्रेस सरकार 40 साल तक इस पर राजनीति करती रही और पूर्व सैनिकों की मांग पूरी नहीं की। आज राहुल गांधी पूर्व सैनिक की मौत पर मगरमच्छ के आंसू बहा रहे हैं। अरे उन्हें तो अपने पार्टी के नेताओं से पूछना चाहिए कि 40 साल तक वन रैंक वन पेंशन की पूर्व सैनिकों की मांग कांग्रेस ने अपनी सत्ता के समय क्यों नहीं पूरी की। आज देश में विश्वास का माहौल है। सैनिकों के साथ देश की जनता को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर पूरा विश्वास है। भाजपा बलिदान की पार्टी हो मोदी जी ने प्रधानमंत्री बनते ही पूर्व सैनिकों की मांग को तुरंत पूर्ण किया। आज हमारे सैनिकों को सीमा पर आतंकियों व पाकिस्तानियों से लडने की खुली छूट मिली है। यह भाजपा तथा मोदी जी की दूरगामी सोच का परिणाम है। कार्यक्रम का सफल संचालन यतेन्द्र वाष्र्णेय गोरू ने किया।
पुतला दहन में दिलीप चैधरी, अंकित बंसल, मोरमुकुट गुप्ता, मुकेश कौशिक, संजय सक्सैना, अशोक कुमार, मोहन पंडित, यतेन्द्र वाष्र्णेय, थानसिंह कुशवाहा, जितेन्द्र शर्मा, अरूण उपाध्याय, ब्रह्मा शर्मा, यश गुप्ता, कांता शर्मा, अखिलेश गुप्ता, मुकेश सौनी, श्याम अग्रवाल, आशीष वर्मा, दिनेश वर्मा, हिमांशु वाष्र्णेय, आशीष दीक्षित आदि थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने